Media Gallery
OUR ACHIEVER
प्रेस विज्ञप्ति
*एल.डी.सी. पब्लिक स्कूल ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम*
दिनांक 13 मई दिन मंगलवार को शैक्षणिक वर्ष 2024-25 का सी.बी.एस.ई.परीक्षा परिणाम घोषित किया गया| जिसमें एल.डी.सी.पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दसवीं तथा 12वीं बोर्ड की परीक्षा में अपना परचम लहराया जो कि अच्छे विद्यालयी वातावरण तथा अनुभवी टीचर्स के माध्यम से छात्रों की कड़ी मेहनत और माता-पिता के निरंतर समर्थन को दर्शाता है| प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एल.डी.सी. पब्लिक स्कूल के कक्षा दसवीं के विमलेश प्रजापति 91.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया,अविका सिंह 91.2% दूसरा स्थान , अक्षिता तिवारी 90.6% तीसरा शिवांग पटेल 88.8% चौथा वैभव यादव 87.5% पांचवा स्थान प्राप्त कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया इसी प्रकार कक्षा 12 वीं की सौम्या मिश्रा(मैथ वर्ग) 91.8% प्रथम स्थान प्राप्त किया, समृद्धि राव(मैथ वर्ग) 91% दूसरा स्थान आदित्य कुमार(मैथ वर्ग) 88.2% तीसरा स्थान मयंक सोनी(विज्ञान वर्ग) 87.2% चौथा स्थान प्राप्त किया| पांचवें और छठे स्थान पर दो बच्चों ने बराबरी की प्रतिस्पर्धा दिखाई जिसमें प्रज्ञा केसरवानी(विज्ञान वर्ग) 84.6% अभीष्ट शुक्ला(मैथ वर्ग) 84.6% अंक प्राप्त किया|इस संदर्भ में कक्षा 10 का रिजल्ट 100% रहा तथा कक्षा 12 का रिजल्ट98% रहा |इस रिजल्ट से बच्चों ने अपना नाम माता-पिता का नाम स्कूल का नाम तथा अपने जिले का नाम रोशन किया|
इस सुनहरे मौके पर स्कूल प्रबंधन तंत्र श्री विवेक गुप्ता,श्रीमती पूजा गुप्ता ने कहा कि,यह हमारे छात्रों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत समर्पण और निरंतर का परिणाम है| साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अमर सिंह ने छात्रों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि,यह परिणाम अकादमिक उत्कृष्टता और समग्र शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है|इसी क्रम में यह भी अवगत कराया गया कि एलडीसी पब्लिक स्कूल अगले सप्ताह उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को समर्पित करने और मौजूदा बैच को इसी तरह की सफलता के लिए प्रयास करने तथा प्रेरित करने के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन भी करेगा||